• Sun. Aug 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

C.P.Agnihotri ब्यावर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’, युवा कांग्रेस ने दिखाया ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

ByAshok Mishra

Aug 8, 2026

ब्यावर। युवा कांग्रेस की ओर से शनिवार को ब्यावर के मालियान चौपड़ स्थित मालियान पंचायत में प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा शामिल हुए और उन्होंने राहुल गांधी के संबोधन को सुना।
इस दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में हो रही कथित धांधली एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को करीब से समझा। राहुल गांधी द्वारा छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य को लेकर उठाई गई आवाज को छात्रों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारों के साथ अपने अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की सफलता पर जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी ने युवा कांग्रेस की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी यह दर्शाती है कि युवा अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर जागरूक हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि आने वाला वक्त युवा शक्ति का है। कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं के साथ खड़ी रही है और आगे भी युवाओं के अधिकारों एवं हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।
युवा कांग्रेस के भुवनेश शर्मा हिमांशु शर्मा, मनीष सांखला ऋषि टॉक एवं जयदीप रावत ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं के हक की लड़ाई में सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगी और छात्रों एवं युवाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में दिनेश शर्मा, राजेंद्र तुंगरिया, नगर अध्यक्ष भरत बाघमार, चंद्रशेखर शर्मा, महेंद्र सामरिया, अशोक रांका, राजेंद्र ओसतवाल, बाबूलाल पंवार, कल्पना भटनागर, गंगा रावत, जयदीप रावत, अजमत काठात, कैलाश चंद सांखला, वीरेंद्र पालड़िया, कान्हा पंवार, अजय स्वामी, उत्तम गर्ग, बिरदिचंद खोरवाल, रवि डंडायत, जीवराज जावा, घनश्याम फुलवारी, गुलराज जावा, देवकरण शर्मा, भुवनेश शर्मा, संदीप सांखला, राजेश देवरा, शाबिर काठात, गजेंद्र गुजर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968