• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*थाना बन्धुआकला सुलतानपुर पुलिस ने 05 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 10, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा बस द्वारा साइड न देना तथा हार्न बजानें को लेकर बस ड्राइवर के साथ विवाद करनें वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार किए गये है* ।
*संक्षिप्त विवरण –* *आवेदक पवन चौरसिया पुत्र जगदीश चौरसिया* निवासी ग्राम भांई थाना धम्मौर जिला सुलतानपुर मो0नं0 8400839005 बस चालक है । आवेदक कल दिनांक 08.08.2026 को रात्रि लगभग 11.30 बजे बस थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर से ग्राम मनियारपुर थाना बन्धुआकला सुलतानपुर लेकर जा रहा था। अमहट चौराहा से पहले डिहवा मोड के पास 02 बाइक पर सवार 5 व्यक्ति -1. अभिषेक कुमार पुत्र पंचरत्न 2. करन पुत्र स्व0 गोविन्द 3. शुभम हेला पुत्र स्व0 गुड्डू 4.अंकित हेला पुत्र दीपक कुमार 5.राँविन चौधरी पुत्र स्व0 विजय चौधरी निवासीगण कोतवाली के पीछे गल्ला मंडी थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर बस ड्राइवर से हार्न बजाने व साईड लेने को लेकर वहीं मौके पर कुछ कहा सुनी हो गयी थी , बाइक सवार लोगों ने जुडूपुर मोड थाना बन्धुआकला के पास बस पर पत्थर मारा जिससे बस का पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया तथा बस में सवार यात्रियों को कुछ चोटें आई हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. अभिषेक कुमार पुत्र पंचरतन निवासी मकान न0 74/1 कोतवाली के पीछे गल्ला मंडी गंदा नाला थाना- कोतवाली नगर सुलतानपुर उम्र 27 वर्ष
2. करन पुत्र स्व0 गोविन्द मकान न0 76 कोतवाली के पीछे गल्ला मंडी गंदा नाला थाना -कोतवाली नगर सुलतानपुर उम्र 26 वर्ष
3. शुभम हेला पुत्र स्व0 गुड्डू मकान न0 71 कोतवाली के पीछे गल्ला मंडी गंदा नाला थाना- कोतवाली नगर सुलतानपुर उम्र 28 वर्ष
4. अंकित हेला पुत्र दीपक कुमार ग्राम- कोतवाली के पीछे गल्ला मंडी गंदा नाला थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर उम्र 24 वर्ष
5. राँविन चौधरी पुत्र स्व0 विजय चौधरी मकान न0 62 कोतवाली के पीछे गल्ला मंडी गंदा नाला थाना- कोतवाली नगर सुलतानपुर उम्र 24 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार सरोज
• का0 सद्दाम हुसैन
• का0 अखिलेश यादव
• का0 रंजीत कुमार सोनकर
• रि0का0 विजय सिंह यादव