• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*थाना दोस्तपुर परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा, पुलिस बल एवं छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 10, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
*आज दिनांक 10.08.2026 को हर घर तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से थाना दोस्तपुर परिसर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।*
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय श्री विनय कुमार गौतम एवं तहसीलदार कादीपुर महोदय की अगुवाई में किया गया। यात्रा में थाना दोस्तपुर पुलिस बल, यूपी-112 पुलिस बल तथा स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
तिरंगा यात्रा थाना दोस्तपुर परिसर से प्रारम्भ होकर दोस्तपुर कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः थाना दोस्तपुर परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखण्डता की भावना के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं समर्थन किया गया।