• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*सर्वोदय रोड पर गटर का गंदा पानी बहने से हजारों छात्र परेशान*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 10, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
लम्भुआ के सर्वोदय रोड पर गटर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। सड़क भी जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इसी मार्ग से इंटर कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राओं का आवागमन होने के कारण उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे ने तत्काल दूरभाष के माध्यम से अधिशाषी अभियंता अमित सिंह से वार्ता कर समस्या के शीघ्र निस्तारण की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गंदे पानी का बहाव नहीं रोका गया और सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो भाकियू राष्ट्रवादी जनहित में आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगी। मामला बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।