नामांकन की अंतिम समय सीमा बुधवार को दोपहर 3 बजे तक
जैसलमेर, 15 सितम्बर। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पोकरण हीर सिंह चारण ने बताया कि नगर पालिका आम चुनाव-2026 के तहत नगर पालिका पोकरण के सभापति पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिवस किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय सीमा बुधवार, 16 सितम्बर को दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है।
