• Wed. Sep 16th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स और बेहतर समन्वय की दिशा में बड़ा कदम, कोल्हुई में अतिरिक्त ग्रिड संचार केंद्र शुरू चाणक्य न्यूज इंडिया के लिए शम्स तबरेज खान महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

ByAshok Mishra

Sep 16, 2026

महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। थाना कोल्हुई परिसर में स्थापित अतिरिक्त ग्रिड (कंट्रोल रूम) संचार केंद्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा मौजूद रहे।

यह अतिरिक्त ग्रिड संचार केंद्र 24 घंटे, सातों दिन संचालित होगा। इसके माध्यम से फरेन्दा एवं नौतनवा सर्किल के क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, थानों, पुलिस चौकियों तथा फायर स्टेशन के आरटी सेट को बेहतर संचार नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत फरेन्दा, पुरन्दरपुर, बृजमनगंज, कोल्हुई, नौतनवा, सोनौली, परसामलिक और बरगदवा समेत संबंधित पुलिस चौकियों एवं फायर स्टेशन की संचार व्यवस्था को आपस में बेहतर ढंग से समन्वित किया जा सकेगा।

महराजगंज जनपद की भौगोलिक एवं सीमावर्ती परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त ग्रिड की स्थापना से पुलिस टीमों के बीच त्वरित और निर्बाध सूचना आदान-प्रदान में मदद मिलेगी। दुर्घटना, कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं, आपात परिस्थितियों अथवा सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पन्न किसी स्थिति के दौरान संबंधित पुलिस टीमों तक सूचनाएं तेजी से पहुंचाई जा सकेंगी। इससे आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की त्वरित तैनाती और प्रभावी कार्रवाई में सहायता मिलेगी।

संचार व्यवस्था के विकेंद्रीकरण से मुख्य रेडियो ग्रिड पर संचार का भार भी कम होगा। साथ ही थाना, पुलिस चौकी, गश्ती वाहनों और फायर स्टेशन के बीच समन्वय को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */