गाज़ीपुर। जनपद में बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत और बचाव कार्य को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के लिए यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन,और चाणक्य न्यूज के जिला संवाददाता गाज़ीपुर ने महत्वपूर्ण जनहितकारी मांग उठाई है। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ को ज्ञापन भेजकर गाज़ीपुर में एनडीआरएफ की एक स्थायी यूनिट स्थापित किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि गाज़ीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव देखने को मिलता है। आपदा की स्थिति में यदि राहत एवं बचाव दल को बाहरी जनपदों से पहुंचना पड़े तो अतिरिक्त समय लग सकता है, जिससे प्रभावित लोगों के सामने मुश्किलें बढ़ने के साथ जनहानि का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है।
एसोसिएशन ने मांग की कि स्थायी एनडीआरएफ यूनिट की स्थापना होने तक बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ टीम की पर्याप्त अवधि के लिए तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत और बचाव सहायता पहुंचाई जा सके।
एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जनहित से जुड़ी इस मांग पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए ज्ञापन को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रेषित किया जाए। स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की यह मांग लोगों की सुरक्षा और त्वरित राहत-बचाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताई गई है। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता के साथ उपेन्द्र यादव, बीएन तिवारी, कमलेश सिंह, शशि जायसवाल, उर्फी रिजवी, चाणक्य न्यूज जिला संवाददाता
अमित गुप्ता, सत्या नन्द स्वामी आदि पत्रकार उपस्थित रहे
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर गाज़ीपुर में NDRF की स्थायी यूनिट की मांग, यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
