एंकर:- अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, खैरागढ़ के नेतृत्व में थाना खैरागढ़ क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग एवं विजिबल पुलिसिंग की गई। इस दौरान कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, होटल, लॉज, ढाबों, आउटर क्षेत्रों एवं संदिग्ध स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, अनुविभागीय अधिकारी द्वारा क्षेत्र में स्थापित गणेश पंडालों का निरीक्षण कर आयोजन समितियों से चर्चा की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समितियों को पंडालों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे एवं श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही होटल, लॉज एवं ढाबा चेक कर संचालकों को आगंतुकों का उचित सत्यापन करने शराब पीने की सुविधा उपलब्ध नही करने का सख्त हिदायत देते हुये किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
के सी जी पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
स्लग:- त्यौहारो की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर केसीजी पुलिस, गणेश पंडालों का निरीक्षण कर समितियों को दिए आवश्यक सुरक्षा निर्देश लोकेशन:- केसीजी जिला:- ब्यूरोचीफ रिपोर्टर:- संजू महाजन
