• Sun. Sep 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग, 316 मामलों से ₹2.49 लाख राजस्व

ByAshok Mishra

Sep 20, 2026

भाटापारा, 18 सितंबर 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा भाटापारा रेलवे स्टेशन पर 17 सितंबर को किलाबंदी टिकट चेकिंग (Fortress Check) अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों और 14 ट्रेनों में की गई जांच के दौरान कुल 316 मामले दर्ज किए गए और ₹2,49,275 राजस्व प्राप्त हुआ।

अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 202 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹1,89,800 राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 71 यात्रियों से ₹50,775, अधिक सामान लेकर यात्रा करने वाले 41 यात्रियों से ₹4,700 तथा 2 अनधिकृत वेंडरों से ₹4,000 राजस्व वसूला गया।

रेलवे के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना तथा रेल यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है।

अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद, दो वाणिज्य निरीक्षक, 25 टिकट चेकिंग स्टाफ और 4 आरपीएफ जवान शामिल रहे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के लिए हमेशा उचित टिकट खरीदें। रेल परिसर में प्रवेश से पहले आवश्यकतानुसार प्लेटफॉर्म टिकट भी लें। साथ ही रेलगाड़ी एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने में रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।

रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर निर्धारित कोच में यात्रा करने और टिकट जांच के दौरान रेल प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला | संवाददाता
बलौदाबाजार-भाटापारा

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968