रिपोर्टर – पुष्पा शॉऊ
स्थान – न्यू टाउन, पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर के विकास को लेकर आज न्यू टाउन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह शामिल हुए।
बैठक के दौरान राज्य में मछली उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, मत्स्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास और बाजार से बेहतर जुड़ाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही मछुआरा समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने तथा मत्स्य पालन क्षेत्र को और मजबूत बनाने के विभिन्न उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
