• Fri. Sep 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही संतोषी वर्मा

ByAshok Mishra

Sep 25, 2026

सेवा संकल्प अभियान

बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही संतोषी वर्मा, अगरबत्ती निर्माण और बाड़ी से बढ़ी आमदनी

बलौदाबाजार, 24 सितम्बर 2026। महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। जिले के ग्राम भद्रापाली की संतोषी वर्मा भी महिला शक्ति स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने हुनर को आजीविका का माध्यम बना रही हैं।

संतोषी वर्मा ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्होंने अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद वह घर पर ही अगरबत्ती बनाने का कार्य कर रही हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बाड़ी में हल्दी और जिमीकंद की खेती भी शुरू की है। तैयार उपज को बाजार में बेचकर उन्हें आय का अतिरिक्त स्रोत मिला है।

संतोषी वर्मा का कहना है कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें घर से ही काम करने और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं।

बिहान योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं प्रशिक्षण, स्वरोजगार और विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। संतोषी वर्मा की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की एक मिसाल है।

रिपोर्ट: हिमांशु शुक्ला
चाणक्य न्यूज़ इंडिया, बलौदा बाजार-भाटापारा

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968