लुधियाना, 28 अक्टूबर। पंजाब भाजपा हिमाचल सेल के नवनियुक्त संयोजक अमित डोगरा ने नई दिल्ली स्थित आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान, जमीनी स्तर पर भाजपा के संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में ‘मिशन 2027’ के तहत विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में, पंजाब में रह रहे हिमाचलियों की भूमिका पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। अनुराग ठाकुर ने पंजाब में हिमाचल सेल को मजबूत करने के लिए अमित डोगरा के प्रयासों की सराहना की और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए, अमित डोगरा ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा हिमाचल सेल संगठन को और मजबूत करेगा, और पंजाब में रह रहे हिमाचली समुदाय को भाजपा से जोड़ने के लिए लगातार काम करता रहेगा।
भाजपा हिमाचल सेल के संयोजक अमित डोगरा ने अनुराग ठाकुर से मुलाकात की।* शुक्रवार को माहौल को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा,* मनीष मित्तल ब्यूरो चीफ लुधियाना
