इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद द्वारा अपने जीवन काल में प्रारंभ किए गए श्रीमद्भागवत गीता प्रचार, हरिनाम संकीर्तन एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को जन जन तक बढ़ाने के उद्देश्य से श्री वृंदावन धाम से अभिराम दास के सानिध्य में डबवाली पहुंची नगर संकीर्तन यात्रा में शामिल अमरीष दास, नरसिंह दास, अभय दास, योगेश्वर दास, ओंकार दास, अमल हरिनाम, लवप्रीत, निखिल, मनीष एवं जय हरिदास ने शहर के प्रमुख बाजारों में नगर संकीर्तन करते हुए श्री राधा कृष्ण का संदेश दिया। उन्होंने नगरवासियों से कहा कि वह श्री राधा कृष्ण की गतिविधियां एवं श्रीमद्भागवत गीता का जीवन में समय-समय पर अध्ययन कर उन द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सनातन धर्म को आगे बढ़ाएं। यह नगर संकीर्तन यात्रा 5 नवंबर तक डबवाली में रहेगी।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने उनका यहां पहुंचकर हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसी महान आत्मा द्वारा डबवाली आरंभ सनातन धर्म, श्रीमद्भागवत गीता सहित अन्य धार्मिक ग्रंथों का प्रचार प्रसार करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। सभी शहरवासियों को चाहिए कि जब भी यह यात्रा उनकी गली मौहल्ले से गुजरे तो इनका स्वागत कर अपने जीवन उत्थान के लिए आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इनका विश्राम स्थल श्री गौशाला के संत निवास में रखा गया है। उन्होंने श्री गौशाला के अध्यक्ष एवं समस्त प्रबंधक समिति सदस्यों का इस मंडली को उल्लेख करने की व्यवस्था करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री गौशाला मंदिर के मुख्य पुजारी प. बनवारी लाल शर्मा, प्रबंधक कपिल बांसल, समाजसेवी सोमनाथ गर्ग, पवन गर्�
श्री वृंदावन धाम से पहुंची नगर संकीर्तन यात्रा डबवाली की गली-गली में जाएगी श्रीमद्भागवत गीता एवं सनातन धर्म प्रचार: सिंगला(मनीष मित्तल ब्यूरो चीफ लुधियाना डबवाली
