• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PRAYAGRAJ महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान

ByAshok Mishra

Jan 29, 2025 #PRAYAGRAJ
MAHAKUMBHMAHAKUMBH

PRAYAGRAJ महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान

PRAYAGRAJ
PRAYAGRAJ

साधु-संत संगम रवाना

अखाड़ा परिषद बोली- बड़ा जुलूस नहीं निकालेंगे

3.61 करोड़ ने लगाई डुबकी

महाकुंभ का आज (29 जनवरी) को 17वां दिन है। मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान जारी है। साधु-संत रथों और गाड़ियों में सवार होकर अमृत स्नान के लिए संगम रवाना हो रहे हैं। रास्ते में RAF और पुलिस के जवान तैनात हैं।

इससे पहले तड़के अखाड़ों के साधु-संत अमृत स्नान के लिए निकले थे। इस बीच, भगदड़ के बाद संगम पर हालात बेकाबू हो गए। प्रशासन ने तुरंत अखाड़ों से अपील की- स्नान के लिए न जाएं। इसके बाद अखाड़े के साधु-संत शिविर में लौट आए। साधु-संतों ने बैठक की। पहले तय हुआ कि अखाड़ों के साधु-संत मौनी अमावस्या पर स्नान नहीं करेंगे।

अब स्थिति सामान्य है तो सीएम ने अखाड़ों से बात की। संत अमृत स्नान के लिए राजी हो गए।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर स्नान कर चुके हैं। सुबह 9 बजे तक 3.61 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई।

महाकुंभ मेले और प्रयागराज शहर में इस समय करीब 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं। वहीं, 28 जनवरी तक 19.94 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। प्रशासन की कोशिश है कि आसपास के घाटों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं को वापस किया जाए।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61565478241903

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968