• Wed. Aug 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PUNE सरकारी बस में रेप केस का आरोपी अरेस्ट

ByAshok Mishra

Feb 28, 2025 #PUNE
PUNEPUNE

PUNE सरकारी बस में रेप केस का आरोपी अरेस्ट

PUNE
PUNE

पुणे में खड़ी बस में 26 साल की महिला के साथ हुए रेप का आरोपी महाराष्ट्र के

शिरूर तहसील के केगुनाट गांव से गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

क्राइम ब्रांच पुणे के DCP निखिल पिंगले ने बताया- गन्ने के खेत से आरोपी को रात 1:30 बजे गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के पूरे प्रोसेस में गांववालों ने हमें मदद की।

उन्होंने ही बताया कि आरोपी गुनात गांव में आया है। रात में उसने एक घर से पीने का पानी और खाना मांगा।

इस दौरान लोगों ने उसे पहचान लिया और जानकारी पुलिस को दे दी। आरोपी को पकड़ने में भी लोगों ने मदद की।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindia24

फिलहाल आगे की जांच के लिए आरोपी को पुणे भेज दिया गया है। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे ने 25 फरवरी को सरकारी स्वारगेट डिपो में इस वारदात को अंजाम दिया था। उस पर 1 लाख रुपए का इनाम था।

रेप के बाद सब्जी की गाड़ी में बैठकर गांव भागा था रेप की घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी पुणे से सब्जी ले जा रहे ट्रक में छिपकर अपने गांव भाग गया।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/

घर पहुंचकर उसने अपने कपड़े और जूते बदले। इसके बाद वह घर से भी निकल गया।

पुलिस को सूत्रों से जानकारी थी कि आरोपी गांव में ही गन्ने के खेतों में छिपा हो सकता है। पुलिस ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 13 टीमें बनाई गई थी

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968