• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

MAHARASHTRA केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़

MAHARASHTRAMAHARASHTRA

MAHARASHTRA केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़

MAHARASHTRA
MAHARASHTRA

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ मामले में

पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 3 आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।

जलगांव SP महेश्वर रेड्डी के मुताबिक, छेड़छाड़ मामले में 2 मार्च को मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन में 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

इनमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनका नाम अनिकेत भोई, किरण माली, अनुज पाटिल है।

आरोपी अनिकेत का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। चौथा आरोपी नाबालिग है।

महेश्वर रेड्डी ने कहा- 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

बचे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना की अच्छी से जांच की जाएगी और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindia24

आदित्य बोले- आरोपी को चौराहे पर फांसी देनी चाहिए मामले को लेकर मीडिया से बातचीत में शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे

ने कहा- कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता, जो महिला के साथ अत्याचार करता है। उसे आतंकवादी माना जाना चाहिए

और चौराहे पर फांसी देनी चाहिए। ऐसे लोगों को सजा दी जानी चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी से हो।

दरअसल, रविवार को मामला सामने आया था कि महाराष्ट्र के जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री

की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की है। मामले की शिकायत खुद मंत्री रक्षा खडसे ने मुक्ताई नगर थाने में की है।

रक्षा खडसे ने मांग की है कि पुलिस छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि इतनी सुरक्षा के बीच लोगों के साथ

इस तरह से छेड़छाड़ होती है तो आम लड़कियों के साथ क्या होता होगा।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968