• Tue. May 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

GUJARAT राहुल बोले- कांग्रेस के आधे नेता BJP से मिले

ByAshok Mishra

Mar 8, 2025 #GUJARAT
NEW DELHIGUJARAT

GUJARAT राहुल बोले- कांग्रेस के आधे नेता BJP से मिले

GUJARAT
GUJARAT

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की लीडरशीप में दो तरह के लोग हैं।

उनमें बंटवारा है। एक हैं जो जनता के साथ खड़े हैं उनके लिए लड़ते हैं,

उनकी इज्जत करते हैं जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है।

दूसरे हैं, जो जनता से कटा हुआ है दूर बैठता है और उसमें से आधे बीजेपी से मिले हैं।

राहुल ने आगे कहा, मेरी जिम्मेदारी है कि जो ये दो ग्रुप हैं इनको छांटना है। कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है।

बब्बर शेर हैं लेकिन पीछे से चेन लगी हुई है तो वे चेन से बंधे हैं। यहां रेस के घोड़ों को बारात में बांध दिया जाता

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/

राहुल दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज दूसरा दिन है। उन्होंने अहमदाबाद के जेड हॉल में प्रदेश के करीब 2 हजार

कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महिला दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने महिला कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

।गुजरात फंसा हुआ, इसको रास्ता नहीं दिख रहा। गुजरात आगे बढ़ना चाहती है। गुजरात की कांग्रेस पार्टी उसको रास्ता नहीं दिखा पा रही है।

मैं ये बातें डरकर नहीं बोल रहा हूं और न शरमाकर बोल रहा हूं। मगर मैं आपके सामने ये बातें रखना चाहता हूं कि चाहे राहुल गांधी हो

चाहे जनरल सेक्रेटरी हों हम गुजरात को रास्ता नहीं दिला पा रहे हैं। अगर हम गुजरात की जनता को रिस्पेक्ट करते हैं

तो साफ कहना पड़ेगा कि आज तक जनता की जो उम्मीदें हमसें थी, मुझसे थीं, वो हम पूरी नहीं कर पाए।

अगर ये नहीं बोलेंगे तो हमारा गुजरात की जनता से रिश्ता नहीं बनेगा।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें