• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

IPL फाइनल में किसका पलड़ा भारी

ByAshok Mishra

Jun 3, 2025 #IPL
IPLIPL

IPL फाइनल में किसका पलड़ा भारी

पंजाब के टॉप-3 बैटर्स ने 1511 रन बनाए, बेंगलुरु के पेसर्स ने ज्यादा विकेट झटके

IPL
IPL

IPL 2025 का खिताब किसके नाम होगा इसका जवाब आज हमें मिल जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBSK) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाना है।

RCB ने क्वालिफायर-1 में PBKS को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, पंजाब किंग्स ने रविवार को क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। आगे पढ़िए फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों का परफॉर्मेंस एनालिसिस। इसके लिए 4 पैरामीटर्स तय किए हैं।

पंजाब ने मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहते हुए लीग स्टेज फिनिश किया था, लेकिन टीम अपने ही घरेलू मैदान पर बेंगलुरु के खिलाफ क्वालिफायर-1 हार गई। बेंगलुरु ने पंजाब को 101 रन पर ऑलआउट किया, फिर 10 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

पंजाब ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर दमदार वापसी की। टीम ने जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे पेस अटैक को नाकाम कर 204 रन का टारगेट 19 ओवर में चेज कर डाला। मुंबई की टीम 200+ का स्कोर बनाने के बाद IPL इतिहास में पहली बार ही हारी।

पंजाब ने आखिरी 7 में से 5 मैच जीतकर पहले स्थान पर रहकर लीग स्टेज फिनिश किया। टीम ने आखिरी मैच में मुंबई को 7 विकेट से हराकर क्वालिफायर-1 में जगह बनाई थी। पंजाब ने इस सीजन कोलकाता के खिलाफ IPL का सबसे छोटा स्कोर भी डिफेंड किया था।

IPL
IPL

https://youtu.be/pe6M9vOJ_X0

https://x.com/chanakyalivetv/status/1929472669952491633

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DJel8UEP445/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका गया और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की
टोंक से एस रहमान। – टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..‌ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई बताते हुए घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका..
टीबी मुक्त भारत अभियान में अब माय भारत के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका, सीएमओ ने बनाया टीबी मुक्त भारत वॉलंटियर