• Fri. Aug 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

IPL चैंपियन कैसे बनी RCB 9 साल बाद फाइनल में पहुंची

ByAshok Mishra

Jun 4, 2025 #IPL
IPL IPL

IPL चैंपियन कैसे बनी RCB 9 साल बाद फाइनल में पहुंची

कप्तानी डेब्यू पर चमके रजत 9 मैच विनर निकाले गेंदबाजों ने टूर्नामेंट जिताया 5 फैक्टर्स

 IPL
IPL

इंतजार खत्म, IPL की तीसरी सबसे बड़ी टीम RCB ने 18 सीजन में पहला टाइटल जीत ही लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार पंजाब किंग्स को 6 रन से फाइनल हराया और PBKS के पहले खिताब का इंतजार बढ़ा दिया।

IPL में पहली बार कप्तानी कर रहे रजत पाटीदार ने RCB को घर से बाहर सभी मैच जिताए। टीम ने 11 मैच जीते, इनमें 1-2 नहीं, बल्कि 9 अलग-अलग प्लेयर ऑफ द मैच निकले। गेंदबाजों के दम पर बेंगलुरु ने बता दिया कि बड़े नाम नहीं, मजबूत टीम के सहारे चैंपियन कैसे बना जाता है।

 IPL
IPL

RCB की विनिंग स्ट्रैटजी मेगा ऑक्शन से पहले ही बननी शुरू हो गई थी। जब मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने डायरेक्टर मो बोबत और कोच एंडी फ्लॉवर के साथ प्लानिंग कर बेस्ट टीम खरीदी।

क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस जैसे बड़े प्लेयर्स पर दांव खेलने वाली RCB ने इस बार विराट कोहली के अलावा किसी भी बड़े प्लेयर को रिटेन नहीं किया।

RCB के यूट्यूब चैनल पर कार्तिक ने बताया कि कैसे मैनेजमेंट ने हर एक रोल के लिए अलग-अलग खिलाड़ी खरीदा। टीम ने ओपनिंग, मिडिल ऑर्डर, फिनिशिंग, स्पिन से लेकर पावरप्ले और डेथ बॉलिंग तक के लिए बेस्ट प्लेयर्स के ऑप्शन तय किए। फिर ऑक्शन में बेस्ट प्लेयर्स ही खरीदे। अगर बेस्ट नहीं मिला तो सेकेंड बेस्ट खरीदा, लेकिन रोल आधारित खिलाड़ियों पर ही फोकस किया।

जिसका नतीजा यह हुआ कि बेंगलुरु ने ऑक्शन के बाद ही लगभग परफेक्ट टीम बना ली। ऐसी ही टीम पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी बनाई। पंजाब रनर-अप रही, वहीं दिल्ली पांचवें नंबर पर रहकर बाहर हो गई, लेकिन बेंगलुरु ने चैंपियन बन कर अपनी ऑक्शन स्ट्रैटजी को सही साबित कर दिया।

 IPL
IPL
 IPL
IPL

https://youtu.be/Tpwx6GgmWsw

https://x.com/chanakyalivetv/status/1929901735973142530

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHgCsNQRLQg/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

*28वीं अन्तर्जनपदीय लखनऊ जोन एथलेटिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के प्रथम दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन*
विवेक त्रिपाठी_Delhi Laxmi Yojana 2026 के लिए 1 अगस्त 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। यहां जानिए डॉक्यूमेंट्स और नियमों की पूरी डिटेल।_ विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया _Delhi Laxmi Yojana 2026 के लिए 1 अगस्त 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता मिलेगी
सुप्रीम कोर्ट बोला-पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं:दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हथियारों का रिकॉर्ड रखे