• Mon. Jun 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI अमेरिका में बोइंग विमान में आग, लैंडिंग गियर फेल:

ByAshok Mishra

Jul 27, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI अमेरिका में बोइंग विमान में आग, लैंडिंग गियर फेल

173 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइडर से सुरक्षित बाहर निकाला गया; इसी कंपनी का विमान पहले अहमदाबाद में हुआ था क्रैश

NEW DELHI
NEW DELHI

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस के ‘बोइंग 737 मैक्स 8 विमान’ का लैंडिंग गियर फेल होने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। यह फ्लाइट मियामी जा रही थी।

घटना अमेरिकी समयानुसार दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात 2.15 बजे) हुई। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMm1Wk3tH_8/

हादसे में 6 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का जो प्लेन क्रैश हुआ था, वह बोइंग कंपनी का ही था। तब का ‘बोइंग 787-8 विमान’ टेकऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। इस हादसे में 270 लोगों की जान गई थी।

विमान को सर्विस से हटाया गया

अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की कि विमान के टायर में तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से इसे सर्विस से हटा लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया।

https://www.facebook.com/reel/603462025857388/?s=single_unit&__cft__[0]=AZUhFiuCzWqX8e4VegK8egMIZSNe8ikt1qwHZyzLozVWb0lmDKcf-pb0v1i0lio0C-nXh6lcGyM4MgMqk0iP1kpIyvrXs84szqtUgOxQP7OXotBKNEfseWyB7H-rGMq82fC4I_Q4mSSfHvo7GlJq3Y5mgZwDiR9h5Za7rCWruwlrOQzdmffTW6uaiXxZhQcKNKdPtEVk12D4LkVjK-FHZt4i&__tn__=H-R

पैसेंजर्स को मियामी ले जाने के लिए एक नया विमान तैयार किया गया है। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू रहा, जिसकी वजह से 87 उड़ानें प्रभावित हुईं। अब एयरपोर्ट पर सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो चुका है।

मार्च में भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी

इससे पहले मार्च में भी डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में इंजन से जुड़ी समस्या के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1949394592131961012

इस घटना से 24 घंटे पहले ही ‘साउथवेस्ट फ्लाइट 1496’ को कैलिफोर्निया के बरबैंक से लास वेगास जाते समय मिड-एयर टकराव से बचने के लिए अचानक ‘नोज ड्राप’ (नीचे की ओर गोता लगाना) करना पड़ा, जिससे पैसेंजर्स अपनी सीटों से उछलकर छत से टकरा गए।

 

NEW DELHI
NEW DELHI

 

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें