• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

UTTAR PRADESH फतेहपुर में मकबरे को मंदिर बताकर हिंदू संगठन ने की पूजा और तोड़फोड़

UTTAR PRADESHUTTAR PRADESH

UTTAR PRADESH फतेहपुर में मकबरे को मंदिर बताकर हिंदू संगठन ने की पूजा और तोड़फोड़

UTTAR PRADESH पुराने मकबरे को लेकर बढ़ा विवाद, हिंदू संगठनों ने किया ढांचे का दावा, इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

UTTAR PRADESH
UTTAR PRADESH

यह पूरा विवाद शिव मंदिर बनाम मकबरे को लेकर है| हिंदू संगठनों ने मकबरे के शिव और श्रीकृष्ण मंदिर होने का दावा किया है| मौके पर फिलहाल हिंदू संगठन के लोगों की भारी भीड़ जमा हो चुकी है| हिंदू संगठन के लोग मकबरे में पूजा-पाठ करने के लिए यहां पहुंचे हैं|

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DNLH0FVN6I3/?hl=en

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नबाव अब्दुल समद के मकबरे को लेकर बवाल काफी बढ़ गया है| हिंदू संगठन सोमवार को उस मकबरे को तोड़ने पहुंचे हैं और उनका दावा है कि इस जगह पर हजारों साल पहले भगवान शिव और श्रीकृष्ण का मंदिर था | हालांकि प्रशासन ने मकबरे की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन भीड़ के सामने सारे इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं|

यह पूरा विवाद शिव मंदिर और मकबरे को लेकर है| हिंदू संगठनों ने मकबरे के शिव और श्रीकृष्ण मंदिर होने का दावा किया है| मौके पर फिलहाल हिंदू संगठन के लोगों की भारी भीड़ जमा हो चुकी है| हिंदू संगठन के लोग मकबरे में पूजा-पाठ करने के लिए यहां जुटे हैं| प्रशासन इन लोगों को रोकने की कोशिश में लगा हुआ है, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से सफलता नहीं मिली है|

https://www.facebook.com/share/1C4WAkVgxm/

सदर तहसील क्षेत्र स्थित नवाब अब्दुल समद मकबरे को बीजेपी जिलाध्यक्ष ने मंदिर बताया था और इसी दावे के बाद से विवाद की शुरुआत हो गई| उन्होंने इस मकबरे को एक हज़ार साल पुराना ठाकुर जी और शिवजी का मंदिर बताया था | मंदिर के स्वरूप को बदलकर मकबरा बनाने का आरोप लगाया गया है|

हिंदू संगठनों ने मकबरे में कमल का फूल और त्रिशूल के निशान को मंदिर होने का सबूत बताया है| जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से लिया है और फिलहाल मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है| मकबरा परिसर में हिंदू संगठन के लोग घुस चुके हैं और वहां बनी मजार पर तोड़फोड़ की गई है| इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई है|

https://x.com/chanakyalivetv/status/1954519212044464630

मकबरा परिसर में बनी मजार को हिंदू संगठनों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसके बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है| मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौके पर जमा हो चुके हैं| इसके बाद डीएम और पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और कानून व्यवस्था बनाने की कोशिश मे में जुटे हैं|

UTTAR PRADESH
UTTAR PRADESH

 

 

 

 

 

 

 

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968