• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BIJNOR मासिक राजस्व स्टाफ एवं कर-करेत्तर की बैठक आयोजित

ByAshok Mishra

Dec 21, 2025 #BIJNOR

चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिये BIJNOR ब्यूरो चीफ डॉ शाहनवाज़ की रिपोर्ट


19 दिसम्बर, 2025:-BIJNOR जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह की अध्यक्षता में आज शाम 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक राजस्व स्टाफ एवं कर-करेत्तर की बैठक आयोजित की गई ।

उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व प्राप्त करने वाले विभागीय अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा राजस्व वसूली का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करते हुए विभागीय लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि बड़े बकायादारों को फोकस करते हुए पूरी गंभीरता के साथ उनसे बकाया धनराशि की वसूली करना सुनिश्चित करें।


उन्होंने निर्देश दिए कि 05 एवं 03 वर्ष से अधिक पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें तथा अनावश्यक रूप से कोई भी वाद लंबित न रहने पाए। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों को वादों के निस्तारण में विशेष ध्यान देकर दायरे के सापेक्ष वादों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर करेत्तर के अंतर्गत कम राजस्व वसूली करने वाले विभागीय अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर यदि उनके विभाग की रैंकिंग प्रभावित होती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि बैंकों की सहायता से जिले के बड़े बकायादारों की सूची तैयार करते हुए वसूली का कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित आडिट प्रकरणों, विभागीय कार्रवाई सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को मानक के अनुसार तत्परता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, न्यायिक अंशिका दीक्षित सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968