• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

AYODHYA खेल से होता है स्वस्थ मस्तिष्क का विकास- करुणाकर पांडेय

ByAshok Mishra

Dec 21, 2025 #AYODHYA

AYODHYA खेल से होता है स्वस्थ मस्तिष्क का विकास- करुणाकर पांडेय

रिपोर्टर अभिषेक सिंह AYODHYA

AYODHYA। देवा इंटर कॉलेज उसरू अमौना रानीबाजार में शुक्रवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, समाजसेवी महेश नारायण पाण्डेय, विद्यालय निदेशक सहदेव उपाध्याय व प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलित करके किया।


खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर टॉफी रेस, बनाना रेस, बॉल इन द बास्केट, पार्टनर रेस, पासिंग द बाल रेस, बैलून ब्लास्ट रेस, बिस्कुट विद वाटर रेस, गेट रेडी रेस, थ्री लेग रेस, रिले रेस, राइडिंग रेस व कैप रेस सहित विभिन्न रेस, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया।

कक्षा 9 व कक्षा 10 की बालिकाओं द्वारा आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में कक्षा 9 की टीम वैष्णवी सिंह, अंशिका, शगुन, प्रतिज्ञा, रूबी, स्वाती, कोमल, अंशिका, हिस्बा, दीपिका, स्वाति सिंह विभा शर्मा ने खो-खो में अपना दबदबा बनाया। मुख्य अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। इस अवसर पर प्रबंधक अजय उपाध्याय, देवास पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमन उपाध्याय, आशाराम पांडे, अजय पाण्डेय, राज कुमार शुक्ला, भीम सिंह अकेला, सुखदेव उपाध्याय, सत्य प्रकाश दूबे आदि मौजूद रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968