• Sun. Mar 22nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JALAUN के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार ने की बड़ी कार्यवाही

ByNews Editor

Dec 21, 2025

जनपद JALAUN के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार ने की बड़ी कार्यवाही थाना प्रभारी व दो चौंकी प्रभारी को किया निलंबित

जनपद JALAUN से ब्यूरो हेड समीर मंसूरी की रिपोट

लापरवाही बरतने पर एक थाना प्रभारी व दो चौंकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित पुलिस अधीक्षक ने

आप को बता दें कि जनपद JALAUN के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक ने आज लंबित विवेचानाओं व पुलिस कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर की हुई बड़ी कार्यवाही एडीजी कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशों पर एस.पी ने आज सख्त रुख अपनाते हुए रूबरू एक थाना प्रभारी व दो चौंकी प्रभारियों को किया निलंबित

इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें कि रेंढर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह उरई कोतवाली की बल्लभ नगर चौंकी प्रभारी और कोंच कोतवाली की सागर चौंकी प्रभारी दिलीप मिश्रा पर गिरी गाज वहीं बता दें कि इन अधिकारियों पर मुकदमों की जांच में अनावश्यक देरी करने पर समय पर निस्तारण न करने पर पीड़ितों की समस्यायों की अनदेखा करने पर आए दिन लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्यवाही

जहां एक तरफ पुलिस पर गाज गिरी वहीं दूसरी तरफ अभी जांच के घेरे में अन्य लोग हो सकते हैं जिसे की मेडिकल चौंकी प्रभारी संदीप के खिलाफ भी लगातार गंभीर शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है

वहीं जनपद JALAUN के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर किसी भी तरह की लापरवाही व पीड़ितों की उपेक्षा और कार्यों में शिथिलता किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी अगर किसी तरह की भनक लगतीं हैं तो उन पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी