• Wed. Mar 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

pilibhit पीलीभीत- जमीनी विवाद में सगे भाई की हत्या, घर में दफनाया शव, 12 दिन बाद हुआ खुलासा

pilibhit – जमीनी विवाद में सगे भाई की हत्या, घर में दफनाया शव, 12 दिन बाद हुआ खुलासा

 

पीलीभीत जिले के करेली थाना क्षेत्र के लिलहर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 14 दिसंबर को सगे भाई नक्षत्रपाल और हंसराज के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी नक्षत्रपाल ने अपने ही भाई हंसराज की हत्या कर दी।

आरोपी नक्षत्रपाल पहले से ही अपने ननिहाल लिलहर गांव में रह रहा था। हत्या के बाद उसने शव को घर के अंदर ही दफना दिया, ताकि किसी को भनक न लगे। करीब 12 दिन तक हंसराज का कोई पता नहीं चला।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर घर की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान जमीन में दफन शव बरामद हुआ। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नक्षत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी की पत्नी और बेटा मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

पीलीभीत से ब्यूरो चीफ राजू सक्सेना की रिपोर्ट