• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DAMOH जिले का पहला सांस्कृतिक प्रतिभा कार्यक्रम अनुगूंज-2025 ने दर्शकों का मन मोहा

DAMOH भविष्य में यह मंच विद्यार्थियों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा
=
DAMOH जिले का पहला सांस्कृतिक प्रतिभा कार्यक्रम अनुगूंज-2025 ने दर्शकों का मन मोहा
=
DAMOH पी.जी कॉलेज ऑडिटोरियम में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने किया
अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
==
DAMOH जिले की छुपी हुई उन सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल जिला प्रशासन द्वारा की गई। इस पहल के अंतर्गत ‘अनुगूँज 2025’ नाम से जिले का पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय पीजी महाविद्यालय दमोह में आयोजित किया गया। सांकृतिक कार्यक्रम में जिले की विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के भाग लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी, जिसे दर्शकों ने इन प्रतिभाओं की सराहना की और शुभकामनायें दी।
जिले में अनेक ऐसे विद्यार्थी हैं जो गायन, नृत्य, कविता पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, उन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्हें एक उचित मंच मिला। “अनुगूंज” के माध्यम से सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों ने मंच साझा किया । जिले से चयनित लगभग 30 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुई हैं। इन प्रस्तुतियों में विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
जिले में अपनी तरह का पहला प्रयास किया गया है और भविष्य में यह मंच विद्यार्थियों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा। प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनायें दी।

डीपीएस स्कूल की प्रतिभागी छात्रा विशाखा पालीवाल ने कहा मेरे शिक्षक तपन कुमार साहू है और मेरे द्वारा ओड़िशी नृत्य प्रस्तुत किया गया और मुझे यह मंच पाकर बहुत अच्छा लगा। छात्रा भूमि ने कहा यह मंच पाकर हमको बहुत अच्छा लगा और मैं चाहती हू ऐसा मंच हमको मिलता रहे जिससे हम आगे भी परफॉर्मेंस कर पाए।
केंद्रीय विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा कटहरे ने कहा, यहाँ आज अनुगूँज कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम बहुत अच्छा था, मैंने यहाँ प्रस्तुति दी, मुझे बहुत अच्छा लगा और ऐसे ही कार्यक्रम आगे होते रहें मैं ऐसी प्रार्थना करती हूँ। उन्होंने जिला प्रशासन को ऐसे प्रोग्राम कराने के लिए धन्यवाद दिया। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना की और इस तरह के कार्यक्रम जिले में होते रहने का जिला प्रशासन से आग्रह किया है।
#Damoh

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया