• Thu. Mar 5th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

SAMBHAL क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने दिखाई जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी

SAMBHAL क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने दिखाई जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडीSAMBHAL क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने दिखाई जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी

SAMBHAL न्यूज़

SAMBHAL जिलाधिकारी व ए आर टी ओ क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने दिखाई जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी, दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ

SAMBHAL 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत जनपद में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और अमूल्य मानव जीवन की रक्षा करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। इसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने नेशनल हाईवे पर यातायात नियमों के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट की चेकिंग की गई। बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया गया और मौके पर हेलमेट का वितरण भी कराया गया।

“सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर हम दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं और अनमोल जीवन बचा सकते हैं।”
इस कार्यक्रम में एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत पूरे जनवरी महीने जनपद में जागरूकता कार्यक्रम और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्टर – सचिन कुमार SAMBHAL