• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

sambhal पी डी टंडन सेवा संस्थान ने आयोजित किया कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

sambhal न्यूज़
चंदौसी बहजोई

पी डी टंडन सेवा संस्थान ने आयोजित किया कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

मुंह, गर्भाशय व स्तन कैंसर की समय पर जांच पर दिया गया जोर
चंदौसी। श्री पी डी टंडन सेवा संस्थान द्वारा वात्सल्य लखनऊ एवं फावा नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में साईं धाम कॉलोनी, चंदौसी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मुंह कैंसर, गर्भाशय कैंसर एवं स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना था।

DAMOH जिले का पहला सांस्कृतिक प्रतिभा कार्यक्रम अनुगूंज-2025 ने दर्शकों का मन मोहा

कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक श्री हेमंत बाबू ने कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन यदि समय रहते इसकी पहचान हो जाए तो इसका सफल उपचार संभव है। सही जानकारी और नियमित जांच के माध्यम से कैंसर को शुरुआती अवस्था में ही डिटेक्ट किया जा सकता है, जिससे मरीज के ठीक होने की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं।

 

श्री हेमंत बाबू ने मुंह कैंसर, गर्भाशय कैंसर एवं स्तन कैंसर के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के लक्षण को नजरअंदाज न करें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं।

DAMOH जिले का पहला सांस्कृतिक प्रतिभा कार्यक्रम अनुगूंज-2025 ने दर्शकों का मन मोहा

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और कैंसर से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संस्थान के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई।

DAMOH आवश्यक स्थलों पर एक-एक एम्बूलेंस रखना सुनिश्चित की जाये- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर

संस्थान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य के प्रति सजग किया जाता रहेगा।
रिपोर्टर – सचिन कुमार

अन्य ख़बरें