जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख- बस्ती जनपद
दिनांक: 13 जनवरी 2026
बस्ती: क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में जनपद बस्ती के रेंज ROIP/ROIP एवं पीआरवी पर नियुक्त कर्मचारीगण की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा जनपद के समस्त पीआरवी कर्मियों को CM डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की मासिक समीक्षा करते हुए पीआरवी कर्मियों को रिस्पांस टाइम तथा कालर संतुष्टि प्रतिशत बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही साथ मैनुअल के अनुसार शीतकालीन वर्दी समान रूप से धारण करने एवं अनुशासन में रहने, PRV को साफ-सुथरा रखने, जनता से सद्व्यवहार रखने, गम्भीर इवेण्टों से उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराने, इवेण्ट पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु पर नजर रखते हुए वीडियोग्राफी करने, स्वतन्त्र साक्षी एवं चौकीदार का नाम व बयान ATR में अंकित करने तथा पीआरवी कर्मियों द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्पूर्ण तथ्यों को इवेण्ट के ATR में विस्तृत रूप से अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। ROIP कर्मियों को प्रत्येक इवेण्ट पर लगाये गये ATR की मानीटरिंग करने तथा PRV कर्मियों को विस्तृत ATR लगाने के लिए गाइड करने, पीआरवी वाहनों में एक्सपायर हो चुके फायर एक्सटिंगुइशर के गैस को रिफिलिंग कराने एवं फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायर हो चुकी दवाओं को हटाकर नई दवाएं पीआरवी वाहनों में रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । यदि दोनों पक्षों का मामला न्यायालय से सम्बन्धित है, राजस्व से सम्बन्धित है अथवा किसी अन्य विभाग से सम्बन्धित है तो उसका सम्पूर्ण विवरण ATR में अंकित करने हेतु भी निर्देश दिये गये । ROIP कर्मियों/शिफ्ट उ0नि0 को प्रत्येक इवेण्ट की मानीटरिंग करने व गम्भीर इवेण्टों से उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराने तथा पीआरवी कर्मियों द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्पूर्ण तथ्यों को इवेण्ट के ATR में विस्तृत रूप से अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया । कार्यशाला के दौरान श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा CM डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की मासिक समीक्षा करते हुए पीआरवी कर्मियों को रिस्पांस टाइम तथा कालर संतुष्टि प्रतिशत बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ महिला संबंधी अपराध के दृष्टिगत छेड़खानी, चेन स्नेचिंग आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । पीआरवी कर्मियों से रात्रि के समय हूटर लाइट का प्रयोग करने, वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने, ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी व मैनुअल के अनुसार अच्छी वर्दी धारण करने एवं जनता से सद्व्यवहार रखने हेतु भी निर्देशित किया गया ।
साथ ही साथ क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पीआरवी कर्मियों को क्राइम सीन किट के प्रयोग हेतु प्रशिक्षित किया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा घटना स्थल का संरक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, साक्ष्यों को दूषित होने से बचाना, अनधिकृत व्यक्तियों को दूर रखना, किसी भी साक्ष्य को बिना ग्लव्स के न छूने और घटना की पूरी जानकारी का दस्तावेजीकरण करने आदि से भी पीआरवी कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया ।
गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 बस्ती द्वारा वर्तमान में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत महिलाओं, बच्चों के भीड़ भाड़ वाले स्थानों आदि पर पीआरवी कर्मियों को लगातार गश्त करने, सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया ताकि चोरी, लूट नकबजनी, सांप्रदायिक हिंसा आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । पीआरवी कर्मियों से रात्रि के समय हूटर लाइट का प्रयोग करने, वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने, GPS शत-प्रतिशत ऑन रखने, ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी व मैनुअल के अनुशार अच्छी वर्दी धारण करने एवं जनता से सद्व्यवहार रखने हेतु भी निर्देशित किया गया । जिससे यू0पी0-112 जनपद-बस्ती की पुलिस की अच्छी छवि जनता में बनी रहे।
