• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने दानों पक्षों पर कार्यवाही करते हुए किया गिरफ्तार

जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख – बस्ती जनपद
दिनांक: 17 जनवरी 2026

बस्ती: थाना लालगंज पुलिस द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प में वृहद कार्यवाही करते हुए 06 अभियुक्तों का चालान करते हुए सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया।

गौरतलब है कि 15 जनवरी 2026 को शाम के समय ग्राम बगही मोड़ पर चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आई थीं। इस संबंध में थाना लालगंज पर दोनों पक्षों पर मुकदमा पंजीकृत किए गए थे। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की संलिप्तता पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार नेतृत्व मे थाना लालगंज पुलिस टीम ने ग्राम बगही में हुई मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग मुकदमों से संबंधित कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया।

गिरफ्तार हुए प्रथम पक्ष के अभियुक्त में अजीत चौधरी उर्फ सोनू पुत्र रामसिंह निवासी मरवटिया, थाना लालगंज, बस्ती ,लालजी पुत्र रामआसरे निवासी मरवटिया, थाना लालगंज, बस्ती,दीपू पुत्र रंगीलाल चौधरी निवासी कठैचा नाथनगर, थाना महुली, संतकबीर नगर व द्वितीय पक्ष में अमर सिंह पटेल पुत्र सुभाष चन्द निवासी ग्राम बगही, थाना लालगंज, बस्ती, भीमसेन पटेल पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम बगही, थाना लालगंज, बस्ती,श्रवण चौधरी पुत्र उमेश चौधरी निवासी ग्राम बगही, थाना लालगंज, बस्ती शामिल है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार, उप निरीक्षक महेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक अनन्त कुमार मिश्र, उप निरीक्षक देवव्रत शर्मा, कांस्टेबल अर्जुन, कांस्टेबल अनिल यादव, कांस्टेबल अरविन्द दूबे, कांस्टेबल विकास गौड, कांस्टेबल अरविन्द कुमार थाना लालगंज, जनपद बस्ती शामिल रहे।