• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सुलतानपुर माननीय सांसद राम भुआल निषाद अपने संसदीय लोकसभा क्षेत्र सुल्तानपुर के विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल।

ByAshok Mishra

Jan 18, 2026

सुलतानपुर न्यूज़
रिपोर्टर उदय भान

माननीय सांसद राम भुआल निषाद अपने संसदीय लोकसभा क्षेत्र सुल्तानपुर के विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल।

जनसेवा मेरा कर्तव्य नहीं, यह मेरे जीवन का उद्देश्य है- सांसद

1. अपने संसदीय लोकसभा क्षेत्र सुल्तानपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा भव्य स्वगात, अभिनंदन किया गया। मैं आप सभी द्वारा प्राप्त इस अपार स्नेह व अपनत्व के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
2. PWD गेस्ट हाउस (डाक बंगला) सुल्तानपुर में देवतुल्य जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
3. ग्राम पंचायत बेलहरी, गांव रेवारी के समाजवादी क्रांतिकारी रणविजय यादव उर्फ ‘हीरो गांधी’ जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन व माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
हीरो गांधी जी का जीवन संघर्ष, सिद्धांत और जनसेवा के लिए समर्पित रहा, जिसे समाजवादी परिवार सदैव स्मरण रखेगा।
इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र के तमाम समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
4. विधानसभा जयसिंहपुर बरौसा में गिरधारी लाल स्टेडियम पहुचकर क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का रिबन काट कर उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
5. विधानसभा लंभुआ रामपुर कुर्मियांन में क्रिकेट मैच टूर्नामेंट का रिबन काटकर मैच का उद्घाटन किया.. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद-
जिंदगी में आनंद और उत्साह का संचार अगर कोई करते हैं, तो खेल करते हैं।
खेल शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, मन को और मजबूत बनाते हैं तथा आत्मा को आनंद और प्रसन्नता से भर देते हैं।
6. PWD गेस्ट हाउस डाक बंगला सुल्तानपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा किया।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968