• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख बस्ती जनपद
दिनांक: 20 जनवरी 2026

बस्ती: जनपद में भूमि विकास बैंक (सहकारी समिति) के अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर्रैया शाखा में दोपहर 12 बजे तथा बस्ती सदर शाखा में अपराह्न 1:30 बजे ब्लॉक कार्यालय परिसर में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी शाखा बस्ती से ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं शाखा हर्रैया से श्याम बहादुर सिंह ने पीठासीन अधिकारी के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चूंकि किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया, इसलिए चुनाव नियमों के अंतर्गत दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहले ही दोनों शाखाओं के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई थी। भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भूमि विकास बैंक सहकारी समिति किसानों, सदस्यों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अध्यक्ष पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए किसानों के हितों को सर्वोपरि रखेंगे।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रकाश मिश्र, आनंद सिंह कलहंस, अभिषेक कुमार, अमृत वर्मा, वीरेन्द्र गौतम, प्रबल मालानी, शिव चरण जायसवाल, सुखराम गौड़, शिव बहादुर मौर्या, नितेश सिंह, सुनील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया