• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

भोपाल जेपी अस्पताल भोपाल में शुरू हुई डायबिटिक रेटिनापैथी की नि:शुल्क जांच

जेपी अस्पताल भोपाल में शुरू हुई डायबिटिक रेटिनापैथी की नि:शुल्क जांच

डायबिटिक रेटिनोपैथी की जांच के लिए जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में जांच केंद्र की शुरुआत की गई है। यहां पर एआई फंडस कैमरा द्वारा नि:शुल्क फंडस स्क्रीनिंग की जाएगी। डायबिटिक रेटिनोपैथी पाए जाने पर मरीज का उपचार हमीदिया अस्पताल में कराया जाएगा।

केंद्र का संचालन अमृता दृष्टि नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम के सहयोग से किया है।

इस केंद्र को अस्पताल में चल रहे असंचारी रोग क्लीनिक से लिंक किया गया है। 40 साल से अधिक उम्र के लोगों की डायबिटीज और उच्च रक्तचाप की जांच के बाद डायबीटिक रेटिनोपैथी का परीक्षण नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह पर किया जाएगा। निजी क्षेत्र में इस जांच पर दो से ढाई हजार रुपए का खर्चा आता है।

डायबिटिक रेटिनोपैथी डायबिटीज के कारण आंख के परदे पर होने वाली बीमारी है। इसमें आंख के परदे पर हल्के खून के छींटे देखने को मिलते हैं। इस बीमारी में विजन जाने के बाद पुनः नजर को वापस नहीं लाया जा सकता है। बीमारी में प्रारंभ में कोई स्पष्ट लक्षण या दर्द नहीं होता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.मनीष शर्मा ने बताया कि अक्षर कटे या तिरछे दिखना, बारीक अक्षर पढ़ने में परेशानी होना, रोशनी की कमी महसूस होना या धुंधला दिखाई देना काले धब्बे या काली रेखाएं दिखना इसके लक्षण है। डायबिटीज के रोगियों को नेत्र चिकित्सक की सलाह से इसकी जांच अवश्य करानी चाहिए । इसका उपचार दवा अथवा लेजर द्वारा किया जा सकता है।

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया