• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह कैंसर न हो, इसके लिए जीवन शैली में सुधार करना सबसे प्रभावी उपाय

कैंसर न हो, इसके लिए जीवन शैली में सुधार करना सबसे प्रभावी उपाय
====

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया ने आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि कैंसर एक गंभीर रोग अवश्य है, परन्तु समय पर पहचान और स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर कैंसर से बचाव किया जा सकता है। डॉ अठया ने कैंसर से बचाव एवं इसके प्रारंभिक लक्षणों की पहचान के संबंध में एडवायजरी जारी की गई है।

डॉ. अठया ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं में स्तन एवं गर्भाशय कैंसर तथा पुरूषों में मुह कैंसर के मामले अधिक पाए जा रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि अब युवा महिलाओं में भी स्तन कैंसर से प्रभावित मामले बढ रहे हैं। ऐसे में कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों के प्रति सतर्क रहना एवं कैंसर न हो इसके लिए जीवन शैली में सुधार करना सबसे प्रभावी उपाय है।

प्राथमिक बचाव ही सर्वोत्तम उपाय

डॉ. अठया ने बताया कि कैंसर के प्रति जागरूक बनें, नियमित जांच करायें। महिलाओं को पेपस्मीयर जॉच एवं दो वर्ष में एक बार मेमोग्राफी जांच कराना चाहिए।

नियमित व्यायाम जैसे पैदल चलना, चहलकदमी, दौड़ना, योग, तैराकी या बागबानी को दिनचर्या में शामिल करें। फल, सब्जियॉ, साबुत अनाज, फलियों एवं प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। तंबाकू, गुटका, पान-मसाला ,शराब के सेवन से बचें।

स्तन कैंसर की स्वयं पहचान कैसे करें

महिलाओं को मासिक धर्म के तीन दिन बाद स्वयं स्तन परीक्षण करना चाहिए। इसमें स्तन को दबाकर देखना होता है कि कहीं कोई गांठ तो छिपी नहीं है। निप्पल से कोई डिस्चार्ज तो नहीं निकल रहा या त्वचा कहीं खुरदरी होकर सूज तो नहीं गई है। उच्च जोखिम वाली महिलाओं को हर महीने और सामान्य महिलाओं को तीन माह में एक बार अपने स्तन की जांच स्वयं करनी चाहिए।

मुह कैंसर की स्वयं जॉच भी जरूरी

डॉ. अठया ने बताया कि मुह कैंसर की पहचान के लिए आईने के सामने चेहरा, के दोनों हिस्सों को बारीकी से देखें व आपस में तुलना करें। इससे किसी भी एक तरफ की सूजन, गठान जल्दी समझ में आयेगी। चेहरे की त्चचा में किसी भी प्रकार का रंग परिवर्तन, सूजन, मुह में सफेद या लाल धब्बे, छाला, घाव, बढ़ता हुआ चिन्ह जीभ पर छाले या रंग परिवर्तन या गर्दन में गठान दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए।

जिला चिकित्सालय दमोह में कीमोथैरेपी सुविधा एवं सीएमएल उपचार सेवा उपलब्ध है। कैंसर रोग नोड़ल अधिकारी डॉ. गौरव जैन द्वारा कीमोथैरेपी व सीएमएल उपचार सेवा दी जाती है। ऐसे मरीज जो बाहर जाकर कीमोथैरेपी करा रहे है वे इस सुविधा का लाभ जिला चिकित्सालय में उठा सकते है।
#Damoh

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया