• Wed. Feb 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

हटा खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा हटा नगर के सुभाष वार्ड स्थित लक्ष्मी नमकीन का किया गया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा हटा नगर के सुभाष वार्ड स्थित लक्ष्मी नमकीन का किया गया औचक निरीक्षण
==
बिना बैच नंबर,पैकिंग डेट एवं एक्सपायरी डेट के विक्रय हो रहे 15 किलो नमकीन बाजार मूल्य 2960 रुपए को किया गया नियमानुसार जब्त
==
गाठिया नमकीन, मिक्सचर नमकीन, सेव नमकीन एवं हरी मटर नमकीन के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूने
====
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही
====

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह के हटा नगर के सुभाष वार्ड स्थित लक्ष्मी नमकीन प्रोपराइटर श्रीकांत जैन का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परिसर में बिना बैच नंबर, पैकिंग डेट एवं एक्सपायरी डेट के 15 किलो नमकीन कुल 69 पैकेट मूल्य 2960 रुपए मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित पाए जाने पर नियमानुसार जब्त किया गया। मौके पर परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित मिक्सर नमकीन, हरी मटर नमकीन,गाठिया नमकीन एवं सेव नमकीन के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।