• Wed. Feb 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने मुख्य उद्देश्य हार-जीत नहीं, बल्कि महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है- राज्यमंत्री श्री पटेल

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने मुख्य उद्देश्य हार-जीत नहीं, बल्कि महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है- राज्यमंत्री श्री पटेल
=
‘मंत्री कप’ फाइनल में 10 फरवरी को फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर होंगे शामिल
=
महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार और विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई पहलें की जा रही हैं-जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल
==
महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माँ भारती-11 एवं प्रियदर्शिनी-11 के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें माँ भारती-11 की टीम विजयी रही। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हार-जीत नहीं, बल्कि महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने बटियागढ़ स्टेडियम में आयोजित महिला क्रिकेट आयोजन के दौरान कही।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों से प्राप्त सुझावों में आगामी आयोजनों की पूर्व सूचना एवं बेहतर तैयारी की बात सामने आई है, जिसे आगामी वर्ष के टूर्नामेंट में ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया अगले वर्ष यह प्रतियोगिता और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें आज नमो-11 एवं सद्भावना-11 टीमों के बीच मैच खेले जा रहे हैं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति एवं खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने आमजन से अपील करते हुए कहा आगामी 10 फरवरी को आयोजित होने वाले ‘मंत्री कप’ फाइनल मुकाबले में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित होंगे। बड़ी संख्या में उपस्थित होकर न केवल क्रिकेट मैच का आनंद लें, बल्कि वर्षों से सिनेमा जगत में सक्रिय अभिनेता गुलशन ग्रोवर से प्रत्यक्ष मिलने का अवसर भी प्राप्त करें। उन्होंने कहा बटियागढ़ में इस प्रकार का आयोजन एक नया प्रयोग है और भविष्य में इसे और अधिक बेहतर एवं सुव्यवस्थित रूप में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
रंजीता गौरव पटेल ने कहा श्रृंगार करने से ज्यादा सुंदर संघर्ष करती हुई महिलाऍ लगती है, मॉ विद्याभारती और प्रियदर्शनी 11 के मध्य मैच हुआ जिसमें एक विजेता और दूसरी उपविजेता रही, ऐसा मैच बटियागढ़ में पहली बार हुआ है, महिलायें घर की चार दीवारी से बाहर निकले और संघर्ष करें। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार और विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई पहलें की जा रही हैं। प्रमुख रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता, और सुरक्षा (जैसे: मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर) पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पथरिया विधानसभा के बटियागढ़ स्व. पं. गिरीश सोनकिया खेल परिसर में मंत्री कप खेला जा रहा है जिसमें आज मैत्री मातृ शक्ति मैच खिलायें गये। जिसमें प्रियदर्शिनी किक्रेट टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 56 रन बनाए। वहीं ज़बाब में मां भारती किक्रेट टीम महज 4 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया।

मां भारती टीम से शिवानी पटेल को मैन आफ द मैच से सम्मानित किया

जिला पंचायत उपाध्यक्ष डाँ मंजू कटारे ने कहा आज हमारे ग्राम बटियागढ़ में महिला दिवस के अवसर पर ‘माँ भारती’ और ‘प्रियदर्शिनी’, दो टीमों के बीच ‘मंत्री कप’ का आयोजित किया गया हैं, बहुत ही अच्छा मैच हुआ हैं। यह मैच महिला सशक्तिकरण और पहले जो स्त्रियों की परिभाषा तथा जो उन्हें स्थान दिया जाता था, वह इस समय में अब उन्हें परिभाषित कैसे किया जाता है और उन्हें स्थान कैसे दिया जाता हैं। उन्होंने कहा मैं सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देती हूँ। जो टीम जीती है और जो टीम सेकंड (रनर-अप) रही है, उन दोनों टीमों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
जनपद सदस्य संगीता श्रीधर ने कहा यह महिला क्रिकेट टूर्नामेंट इस बात का संकेत दे रहा हैं कि आज महिला सशक्तिकरण इतनी तीव्र गति से हो रहा हैं कि महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, वैज्ञानिक क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में और आज इस खेल के मैदान में उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि खेल का मैदान केवल पुरुषों के लिए नहीं हैं। इसलिए मैं इस शानदार आयोजन के लिए राज्यमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूँ, धन्यवाद देती हूँ।
कविता राय ने कहा राज्यमंत्री लखन पटेल का हृदय से धन्यवाद करती हूं जिन्होंने यह निर्णय लिया कि यह टूर्नामेंट महिलाओं के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट बहुत ही भव्यता से बटियागढ़ के मैदान में खेला गया। मुझे लगता हैं दमोह की महिलाएं पहली बार खेलने आयीं हैं।
मनीषा दुबे ने कहा पथरिया विधानसभा में पहली बार मैच खेला गया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्यमंत्री द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया गया।
निधि श्रीवास्तव ने कहा पूरी समिति को इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए जिससे महिलाओं को अन्य क्षेत्रों में आगे बढने का अवसर मिलता है।
क्रिकेट मैंच प्रतियोगिता के समापन पर अतिथियों ने महिला खिलाड़ियों को पारितोषक वितरित किये गये और खिलाड़ियों की सराहना की गई।
#Damoh