• Thu. Jul 16th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सीतापुर मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन

ByAshok Mishra

Feb 10, 2026

सीतापुर दिनांक 10 फरवरी 2026 (सू0वि0) मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में व मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार दिनांक 09.02.2026 को समयः-04ः00 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के सचिव विजय भान द्वारा बाल संप्रेक्षण ग्रह हरदोई का मासिक निरीक्षण किया गया। बाल सुधार ग्रह हरदोई में जनपद सीतापुर के निरूद्ध किशोर अपचारियों से वार्ता की गयी तथा 12 उपस्थित किशोर अपचारियों को भारतीय संविधान में वर्णित 11 मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। बाल सुधार ग्रह में लगे है, जिसमें से 3 सी0सी0टी0वी0 कैमरे काम नही कर रहे थे, जिसके सम्बन्ध में अधीक्षक को कैमरे सही कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त बाल अपचारियों के द्वारा यह बताया गया कि उनकी चिकित्सीय जांच नियमित की जाती है तथा नियमित रूप से शिक्षण प्रदान किया जाता है व प्रतिदिन पीटी योगा किया जाता है तथा शाम के समय खेल मीडियटेशन इत्यादि क्रियाकलाप कराया जाता है।
इसकेे अतिरिक्त बाल ग्रह के कक्षों का भी निरीक्षण किया गया तथा रसोई घर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय खाने में छोला, बरी, पोहा, मसूर दाल, बेसन, मूंग की दाल आदि स्टोर रूम में उपलब्ध पाया गया और हर महीने की 25 तारीख को ही राशन उपलब्ध हो जाता है। सभी किशोर अपचारी द्वारा बताया गया कि उनको किसी प्रकार की कोई समस्या नही है।

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968