• Thu. Feb 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (District Census Co-ordination committee) की बैठक हुई आयोजित

*जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (District Census Co-ordination committee) की बैठक हुई आयोजित।*

सुलतानपुर 10 फरवरी/जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (District Census Co-ordination committee) की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला जनगणना अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा जनगणना-2027 में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारें में अवगत कराया गया, जो निम्न हैंः-
1.जनगणना निदेशालय द्वारा प्राप्त पत्रों एवं निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों एवं नगर पंचायतों का ग्राम रजिस्टर एवं मानचित्र का सत्यापन हो चुका है।
2. 3 मास्टर ट्रेनर्स बनायें गये है, जिनका प्रशिक्षण मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में होगा।
3. फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, जिनका प्रशिक्षण 15 मार्च से 31 मार्च, 2026 के मध्य जनपद स्तर पर होना है।
4. आगामी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
1. चरण I: मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ): मई-जून 2026 में 30 दिन की अवधि।
2. चरण II: जनसंख्या और जाति की गणना 9 से 28 फरवरी 2027 (दोनों दिन शामिल), 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर के साथ। पहली बार, जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्व-गणना का भी प्रावधान होगा।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनगणना का कार्य समयबद्ध रूप से किया जाना है, अतः समस्त विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

अन्य ख़बरें