• Thu. Feb 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

छतरपुर पुलिस थाना सिविल लाइन पुलिस ने फोरलेन हाईवे से अवैध मादक पदार्थ 7 किग्रा से अधिक गांजा, कार सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस
थाना सिविल लाइन पुलिस ने फोरलेन हाईवे से अवैध मादक पदार्थ 7 किग्रा से अधिक गांजा, कार सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

गांजा तस्कर बृजेंद्र कुशवाहा अवैध हथियार, अवैध शराब, मारपीट, एनडीपीएस के 7 अपराध में लिप्त

विगत दिनों में थाना ओरछा रोड,सटई, कोतवाली, नौगांव, सिविल लाइन, भगवां, भगवा में 250 किलो से अधिक गांजा बरामद

माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 85 प्रकरण एवं आबकारी में 2200 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1100 किग्रा से अधिक गांजा, स्मैक, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, 1200 से नशीली टैबलेट, 200 से अधिक इंजेक्शन, 20000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है।

थाना सिविल लाइन पुलिस को विगत रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान फोर लेन हाईवे में कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा रुद्राक्ष होटल के आगे पहुंचकर कार में बैठे संदेही को उतारा गया। तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। अवैध मादक पदार्थ 7 किलोग्राम से अधिक गांजा, प्रयुक्त मारुति सुजुकी फ्रांक्स कार कुल संपत्ति कीमत करीब ₹8,50,000 बरामद कर तस्कर *बृजेंद्र कुशवाहा पिता कंछेदी कुशवाहा निवासी ग्राम रानीपुरा थाना राजनगर* के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त से पूछताछ पर सम्मिलित अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है जिनकी तलाश की जा रही है। तस्कर बृजेंद्र कुशवाहा थाना राजनगर, बमीठा, सिविल लाइन में अवैध हथियार अवैध शराब मारपीट एवं एनडीपीएस के 7 अपराध में लिप्त है। विधिवत कार्यवाही की गई, अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह, सहायक उप निरीक्षक सीताराम, आरक्षक भगवानदास, हरिशरण, पहाड़ सिंह, सूरजभान एवं टीम की भूमिका रही।

अन्य ख़बरें