• Thu. Feb 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ प्रथम दिन 9951 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा जिले के 79 केंद्रों पर आयोजित हुआ अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र

हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ प्रथम दिन 9951 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा जिले के 79 केंद्रों पर आयोजित हुआ अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र

दमोह

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुई। प्रथम दिन अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र में कुल 10050 विद्यार्थियों में से 9951 विद्यार्थी उपस्थित रहे 99 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे। संपूर्ण परीक्षा कैमरे की निगरानी में की जा रही हैं जिसका नियंत्रण जिला स्तरीय कंट्रोल एंड कमांड सेंटर द्वारा किया जा रहा है।
जिला एवं विकासखंड स्तर पर 17 निरीक्षण दल बनाए गए हैं जो विभिन्न केंद्रों पर अपनी नजर रखे हुए हैं। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों में अतिरिक्त तौर पर ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं जो पूरे 3 घंटे उपस्थित रहकर परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। प्रथम दिन किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी नकल प्रकरण नहीं बना।

अन्य ख़बरें