• Thu. Feb 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

छतरपुर पुलिस द्वारा आगामी पर्व एवं आयोजित कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल सहित अन्य ठहराव स्थलों एवं ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान*

छतरपुर पुलिस
*छतरपुर पुलिस द्वारा आगामी पर्व एवं आयोजित कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल सहित अन्य ठहराव स्थलों एवं ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान*

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले में आगामी पर्व महाशिवरात्रि एवं विभिन्न आयोजित कार्यक्रमों जैसे बागेश्वर धाम कन्या विवाह, कथा कार्यक्रम, खजुराहो में आयोजित कार्यक्रम सहित अन्य आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
इन आयोजनों के अवसर पर अन्य जिलों एवं राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन के आगमन की संभावना को देखते हुए मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, रैन बसेरा सहित अन्य ठहराव स्थलों एवं ढाबों पर लगातार चेकिंग की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु यह अभियान निरंतर जारी है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, सामान एवं दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
साथ ही होटल, ढाबा एवं अन्य ठहराव स्थल संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले व्यक्तियों का आवागमन रजिस्टर अनिवार्य रूप से संधारित करने एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित थाना अथवा पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों पर वाहन चेकिंग एवं सतत निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।

अन्य ख़बरें