• Tue. Apr 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह युवा संगम कार्यक्रम में जिले का प्रदेश में तीसरा स्थान

युवा संगम कार्यक्रम में जिले का प्रदेश में तीसरा स्थान
==
रोजगार आयुक्त श्री शर्मा ने कलेक्टर श्री कोचर के नेतृत्व की सराहना
====

रोजगार आयुक्त गिरीश शर्मा ने बताया कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में “युवा संगम” कार्यक्रम अंतर्गत माह जनवरी 2026 में जिले में रोजगार मेला, अप्रेंटिसशिप मेला एवं स्वरोजगार से संबंधित गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से बड़ी संख्या में आकांक्षी युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए गए। उल्लेखनीय कार्यों के परिणामस्वरूप प्रदेश स्तर पर जिले को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। रोजगार आयुक्त श्री शर्मा ने कलेक्टर श्री कोचर के नेतृत्व की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वित एवं प्रभावी प्रयास जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की है।
#Damoh

सम्भल में नवागत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत का सख्त रुख, बहजोई-धनारी थानों का किया विस्तृत निरीक्षण, अम्बेडकर जयंती को लेकर ग्रामीणों संग संवाद
सम्भल में नवागत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत ने संभाला कार्यभार, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर
संचारी रोग नियंत्रण व डिप्थीरिया रोकथाम पर डीएम की सख्ती, माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश

अन्य ख़बरें