• Wed. Mar 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

व्यापारी ने पम्पकर्मियों पर लगाया घटतौली का आरोप, पहुंची पुलिस

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में बेला दिबियापुर मार्ग स्थित गांव नौसारा के पास स्थित एक पम्प पर शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे बेला निवासी एक व्यापारी ने अपनी कार में पेट्रोल डलवाया। व्यापारी के अनुसार उसकी कार में पहले से करीब पांच लीटर पेट्रोल था। पम्पकर्मी ने तेल डाला तो लगभग 36 लीटर तेल और पड गया जबकि व्यापारी की कार में लगी टंकी में सिर्फ 32 लीटर की है। इसके बाद व्यापारी की कहा पम्पकर्मियों से कहा सुनी हो गयी। व्यापारी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुर्वासुजान चौकी इंचार्ज संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है की इस पम्प पर अक्सर घटतौली होती है। घटतौली को लेकर कई बार लड़ाई झगड़ा हो चुका है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है की इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।