• Wed. Aug 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग स्थित गांव उसराहा मोड़ पर मंगलवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार विमल कुमार पुत्र बाबू राम निवासी गांव मुड़ियाई की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की बाद रहागीरों ने मानवता दिखाते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को सीएचसी बिधूना पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने घायल का इलाज शुरू किया। सूचना मिलते ही बिधूना थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल की डिटेल नोट की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है।