औरैया जिले की विकासखंड बिधूना के गांव सूनीखेड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह लगभग दस बजे तक ताला जड़ा रहा। जिससे वहां पढ़ाई करने पहुंचे बच्चे खेलते नजर आये। इससे आक्रोषित ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार लगभग दस बजे शिक्षक पहुंचे तब विद्यालय का ताला खोलकर बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई गई। ग्रामीणों का कहना है की आये दिन विद्यालय की यही स्थिति रहती है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से पूछने पर उन्होंने बताया की इसकी जानकारी मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
