रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरों प्रमुख – बस्ती जनपद
दिनांक- 25 मार्च 2026
बस्ती। पुलिस लाइन सभागार में 25 मार्च 2026 दिन बुद्धवार को उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एचआईवी व एड्स विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी के विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को एचआईवी व एड्स संक्रमण की रोकथाम, लक्षण, जांच, उपचार, एवं समाज में फैले भेदभाव को दूर करने के बारे में संवेदनशील बनाना था। जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने एचआईवी व एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों, एचआईवी व एड्स का कारण, प्रसार के तरीके एवं मिथक संक्रमण से बचाव के प्रभावी उपाय समय पर जांच एवं एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी उपचार की उपलब्धता पर प्रकाश डाला।
क्षेत्राधिकारी लाईन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस बल न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करता है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और संवेदनशील मुद्दों पर लोगों की मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें तथा अपने क्षेत्र में एचआईवी व एड्स संबंधी मिथकों को दूर करने में सक्रिय योगदान दें।कार्यशाला में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

[…] एचआईवी /एड्स जागरूकता के विषय में किया… […]