बहजोई स्थित कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत में उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रमुख एजेंडा बिंदुओं की जानकारी दी। इस दौरान पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, उनकी संस्तुति एवं अनुमोदन की स्थिति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान पर भी विस्तार से चर्चा हुई और निर्धारित लक्ष्यों की जानकारी ली गई। विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि इनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके बाद व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई, जिसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
चंदौसी क्षेत्र में नालों की तली झाड़ एवं साफ-सफाई की मांग पर उन्होंने सभी नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहीं रामबाग रोड से सोत नदी तक नाले की समस्या पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने नगरों में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने और कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
बैठक में उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार, जीएसटी विभाग के अधिकारी, सीएफओ सहित उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
औरैया दो बाइकों की भिंडत में मासूम समेत तीन घायल

[…] […]