संभल जनपद के थाना बबराला पुलिस ने फर्जी फर्म खोलकर ठगी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 दिसंबर 2025 को वादी अजय सिंह निवासी खण्ड-1, चन्दौसी द्वारा शिकायत दी गई थी कि आरोपियों ने फर्जी फर्म खोलकर धोखाधड़ी की है तथा फर्म का पंजीकरण भी निरस्त कराया गया। इस मामले में थाना बबराला पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
SULTANPUR अनिल नादान जी ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया
इसी क्रम में 25 मार्च 2026 को थाना बबराला पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 81/2025 धारा 420/409 भादवि के तहत वांछित चल रहे दो आरोपियों—
डालचन्द्र पुत्र महीपाल एवं गोविन्द पुत्र डालचन्द्र, निवासी गण उपरकोट गोलागंज, थाना बहजोई, जनपद संभल—को बहजोई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी में थाना बबराला के उपनिरीक्षक श्री जगवीर सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अन्य पुलिस टीम सदस्य:
कांस्टेबल रूपेन्द्र कुमार
कांस्टेबल अजय कुमार
कांस्टेबल राजकुमार
DAMOH कुंडलपुर पंचमकाल में आप गुरुदेव भगवान बनकर आए थे,24 तीर्थंकरों में तीर्थंकर बनने चले गए
