संभल जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रॉली में बैठे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
DAMOH कुंडलपुर पंचमकाल में आप गुरुदेव भगवान बनकर आए थे,24 तीर्थंकरों में तीर्थंकर बनने चले गए
