• Wed. Jun 10th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री राणा अजीत सिंह से जुड़े केस में दो आरोपी भेजे गए जेल

अखंडनगर मामले में अब तक पूर्व मंत्री सहित 14 आरोपी पहले भेजे जा चुके है जेल,अन्य आरोपियों पर इनाम की राशि घोषित किया गया है

सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद के जानलेवा हमले एवं आपराधिक षडयंत्र रचने समेत अन्य आरोपो से जुड़े कल्यानपुर के चर्चित मामले में जौनपुर जिले के सरपतहा थाने के चौबाहा निवासी नितिन तिवारी को गिरफ्तार कर बुधवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। वहीं जयसिंहपुर थाने के विरसिंहपुर निवासी आरोपी आदर्श रघुवंशी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने दोनों आरोपियो की रिमांड स्वीकार करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

अखंडनगर थाने के कल्यानपुर निवासी जिलाजीत यादव ने 15 मार्च की सुबह नौ बजे की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह समेत अन्य के ख़िलाफ़ गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में अब तक कुल 14 आरोपी जेल भेजे जा चुके है। शेष आरोपियो पर इनाम घोषित किया गया है और पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है।

संभल फर्जी फर्म बनाकर ठगी करने वाले 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, संभल पुलिस की कार्रवाई

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968